CG BREAKING: होली पर मास्क मैन नें कार में लगाई आग, पुलिस की गिरफ्त से बाहर मास्क मैन

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में मुखौटा पहनकर आए बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

पुलिस का दावा है कि मास्क मैन की पहचान कर ली गई है. मास्क पहनकर आए बदमाशों का पुलिस सुराग लगाने में जुटी है. जिस शख्स की कार को आग के हवाले किया गया उससे भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ये पता लगा रही है कि कहीं कार के मालिक का किसी से कोई रंजिश तो नहीं रहा. सीसीटीवी फुटेज में कार को लगाते दो युवक नजर आ रहे हैं. बदमाश पहले कार पर तेल डालते डालते हैं फिर उसे आग लगाकर भाग खड़े होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!