CG BREAKING: लॉ-स्टूडेंट के साथ पुलिसकर्मी ने कार में किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉ-स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी ने लॉ-स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म किया है। कुछ महीनों से दोनों के बीच दोस्ती थी, जिसके बाद दोनों आपस में मिले।

माना थाना प्रभारी भावेश गौतम के अनुसार आरोपी चंद्रमणि शर्मा पुलिस अकादमी में कॉन्स्टेबल के पद पर है। दोनों के बीच दोस्ती थी। वे मोबाईल में बात किया करते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे से मिले। इस दौरान कार में  पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान चंद्रमणि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!