CG BREAKING: जून 2026 के बाद बंद हो सकता है कुम्हारी टोल प्लाज़ा: केंद्र सरकार का जवाब
दुर्ग; दिनांक 28 जुलाई 2025 को वरिष्ठ विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कुम्हारी टोल प्लाज़ा (NH-53, किमी 281, छत्तीसगढ़) को बंद करने संबंधी पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रतिक्रिया दी गई है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली National Highway Fee Rules, 2008 तथा कंसेशन एग्रीमेंट के तहत की जाती है और कुम्हारी टोल भी इन्हीं नियमों के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
हालांकि, मंत्रालय ने यह भी बताया है कि:
- वर्तमान में कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर कोई विशेष यातायात जाम की स्थिति नहीं पाई गई है।
- इसके बावजूद, केंद्र सरकार ने Multi-Lane Free Flow (Barrier-Free Tolling System) लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे यातायात में तेजी, ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी होगी।
- साथ ही, 92 किमी लंबा दुर्ग-रायपुर-आरंग बायपास जून 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। इस बायपास के चालू होते ही कुम्हारी टोल प्लाज़ा को बंद करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।


