CG BREAKING:जल जगार महाउत्सव का आयोजन, मैराथन में शामिल हुए सैकड़ों लोग

Dhamtari /छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले में जल जगार महाउत्सव का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह हाफ मैराथन में सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे और जल जागरूकता के लिए आयोजित इस विराट आयोजन का हिस्सा बने। यह दौड़ रविशंकर जलाशय गंगरेल डैम के मुहाने से शुरू हुई। जहां इस हाफ मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। इसमें गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन शामिल है।

उल्लेखनीय है कि, गंगरेल हाफ मैराथन के तहत 21.1 किलोमीटर का मैराथन रन एन्डुरन्स रन के तहत 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही पारिवारिक मनोरंजन के लिए वॉकेथॉन के तहत 5 किलोमीटर का मैराथन में पुरुष और महिला दोनों श्रेणी में लोग हिस्सा लेते नज़र आये।

 

गंगरेल डैम के गेट से किया गया था आयोजन

यह पूरा आयोजन गंगरेल डैम के गेट से लेकर कुकरेल तक आयोजित किया गया। इससे पहले स्वस्थ तन मन के लिए ज़ुंबा करते विभिन्न धुनों पर लोग थिरकते भी नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!