CG BREAKING: IPS अमित कुमार होंगे छत्तीसगढ़ के नए खुफिया चीफ

रायपुर: 1998 बैच के आइपीएस अमित कुमार छत्तीसगढ़ के नए खुफिया चीफ होंगे। गृह विभाग ने बुधवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले डा. आनंद छाबड़ा जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नए आदेश में डा. आनंद छाबड़ा की नई पोस्टिंग का उल्लेख नहीं किया गया। कहा गया है कि उनकी पदस्थापना को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!