CG BREAKING: माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, भीषण मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक महत्वपूर्ण सुरक्षा समाचार सामने आया है। जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में आज सुबह 12 सितम्बर 2025 को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

 

माओवादियों की सक्रियता की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो फिलहाल जारी है।

 

 

ऑपरेशन के दौरान अब तक की कार्रवाई में सुरक्षाबलों को 2 माओवादी मुठभेड़ में ढेर करने में सफलता मिली है। साथ ही, घटनास्थल से 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी प्रहार के रूप में देखी जा रही है।

 

 

 

सुरक्षा कारणों से फिलहाल मुठभेड़ स्थल, ऑपरेशन में शामिल बलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है, ताकि ऑपरेशन में शामिल जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

जैसे ही ऑपरेशन पूरा होगा, विस्तृत जानकारी एवं आधिकारिक रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!