CG BREAKING: गणेश उत्सव पर समिति वालों के लिए नियम जारी…

रायपुर : गणेश उत्सव पर समिति वालों के लिए नियम जारी

रायपुर, 25 अगस्त 2025/ आगामी 27 अगस्त को पूरे देश के साथ राजधानी रायपुर में भी धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में भगवान गणपति की प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी।

 

 

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने गणेश उत्सव समिति के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत—

 

  • प्रत्येक गणेश पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा।
  • पंडाल इस प्रकार बनाए जाएं कि यातायात बाधित न हो।
  • रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।
  • प्रतिमा लाते समय डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी समितियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

 

गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने भी प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करने की बात कही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!