CG BREAKING: छत्तसीगढ़ में बड़ा हादसा, कुएं में जहरीली गैस लीक से 5 लोगों की मौत

जांजगीर-चांपा: पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक कुएं के अंदर जहरीली गैस के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव में सुबह की है. पुलिस महानिरीक्षक (बिलासपुर रेंज) संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान रामचंद्र जयसवाल, रमेश पटेल, राजेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्रा के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं हो रहा था और उसे ढंक दिया गया था। जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है।

घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आस-पास के लोगों से और भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!