CG BREAKING: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली और कांकेर के बीच भूमकन गांव के पास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार भूमकन के पास बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद माओवादी जंगल की ओर भाग गए। घटनास्थल की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नक्सली सामान, साहित्य, तार, जिलेटिन की छड़ें, बैटरी और सोलर पैनल बरामद किए गए। वहीं, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों ने मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी है। युवक का शव राष्ट्रीय मार्ग पर ताडगांव के पास बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!