CG BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास व कार्यालय में सुबह-सुबह ED की छापेमारी

भिलाई। शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास व कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी मौजूद थे।

यह छापेमारी ऐसे दिन हुई है जब छत्तीसगढ़ विधानसभा का अंतिम सत्र चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस कार्रवाई की जानकारी स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने लिखा:

“ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।”

श्री बघेल ने यह भी संकेत दिया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव और मुद्दों को दबाने की मंशा से की गई है। तमनार में जंगलों की कटाई को लेकर सरकार पहले से विपक्ष के निशाने पर है और इसे विधानसभा में प्रमुख मुद्दा बनाया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!