CG BREAKING दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट सिस्टम? विजय शर्मा ने दिए बड़े संकेत
डिजिटल डेस्क | रायपुर | छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था बेहतर कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्ग और बिलासपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में बेहतर कानून व्यवस्था और त्वरित पुलिसिंग के लिए कमिश्नरेट प्रणाली की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हाल ही में धरमलाल कौशिक के मोबाइल लूट मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने महज पांच घंटे में मोबाइल बरामद कर प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर में भी कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
वहीं नक्सलवाद के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी हमले से जुड़े सबूत सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार अपने ही नेताओं को न्याय दिलाने में विफल रही।

