CG BREAKING: CG शिक्षा विभाग ने स्कूल समय सारिणी में किया बदलाव, शनिवार को अब ऐसे रहेगा नया समय
रायपुर, छत्तीसगढ़ CG शिक्षा विभाग ने स्कूल समय सारिणी में किया बड़ा बदलाव
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों के समय सारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। अब राज्य के सभी स्कूलों में शनिवार को विशेष समय सारिणी लागू होगी।

नए समय सारिणी के अनुसार:
🔸 एक पाली में संचालित स्कूलों का समय:
शनिवार – प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक।
🔸 दो पाली में संचालित स्कूलों के लिए समय:
• प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं – मध्यान्ह 12:00 बजे से 4:00 बजे तक।
• हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं – प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक।


इस बदलाव का उद्देश्य शनिवार को भी शिक्षण गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करना और विद्यार्थियों के सीखने के अवसरों को बढ़ाना है।

इस संबंध में महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग से आधिकारिक आदेश जारी किए जा चुके हैं। सभी संबंधित प्राचार्य और शिक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे नए समय सारिणी के अनुसार अपने स्कूल संचालन की योजना बनाएं।

