CG BREAKING: केंद्र ने छत्तीसगढ़ को भेजा GST की 4761.30 करोड़ की राशि, CM साय ने कहा प्रदेश के विकास के लिए होगा उपयोग

रायपुर, 12 जून 2024 केंद्रीय वित मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को वित्तीय वर्ष 2024-25 की जीएसटी की राशि 4761.30 करोड़ रूपए हस्तांतरित की गई है। इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘‘एक्स‘‘ पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘‘एक्स‘‘ पर लिखा है कि केंद्रीय वित मंत्रालय से जीएसटी की मिली राशि का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!