CG BREAKING: बीजापुर में CAF कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बीजापुर के रामपुर इलाके में स्थित सीएएफ रामपुरम में 15वीं डी   कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र का है।

जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!