CG BREAKING: बलौदाबाजार हिंसा : भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक गिरफ्तार

बलौदाबाजार, 19 जून । स्पेशल पुलिस टीम ने आज बुधवार को फरार भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया गया है, नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था और किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर ही प्रदेश भर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे. जिले में हिंसा भड़काने को लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में पुलिस को प्रारंभ से ही आरोपी की तलाश थी और अब पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!