CG BREAKING: रायपुर के आकाश में गूंजेगा पराक्रम का गर्जन, सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का प्रदर्शन 1 नवम्बर को……
रायपुर, 1 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का आसमान गर्व और रोमांच से भर जाएगा। इस ऐतिहासिक दिन को विशेष बनाने के लिए भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम’ राजधानी में भव्य एरोबेटिक डिस्प्ले प्रस्तुत करेगी।

यह आयोजन रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर संभव हो सका है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस विशेष आयोजन को स्वीकृति प्रदान करते हुए सूर्य किरण टीम को रायपुर भेजने की सहमति दी है।
हवा में पराक्रम और प्रेरणा का प्रदर्शन
भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम अपने साहसिक हवाई करतबों और अत्याधुनिक फ्लाइंग तकनीकों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। टीम के जांबाज़ पायलट जब राजधानी के आकाश में अपने करतब दिखाएंगे, तो वह क्षण प्रदेशवासियों के लिए गर्व, प्रेरणा और देशभक्ति से भर देने वाला होगा।
यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं, छात्रों और नागरिकों को भारतीय वायुसेना के अद्भुत कौशल और अनुशासन से परिचित कराने, और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने का कार्य करेगा।

