दुर्ग ब्रेकिंग: स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पहले रात में कुम्हारी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी पर हमला……

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे हाईवे ढाबा के पास ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुशील पांडे पर ट्रक चालक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब एएसआई पांडे ने सड़क पर खड़े ट्रक को हटाने के लिए कहा। इस पर आरोपी चालक महेश बागड़े (निवासी – गोंदिया, महाराष्ट्र) ने आक्रोश में आकर उनके सिर पर वार किया।

गंभीर रूप से घायल एएसआई को तत्काल कुम्हारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कुम्हारी थाने में आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!