भिलाई कैम्प-2 में भाई ने भाई पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
भिलाई : कैम्प-2 में खौफनाक चाकूबाजी, छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया जानलेवा हमला
भिलाई के कैम्प-2 क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां अचानक हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
हमला इतना भयानक था कि पीड़ित अजय पोलते के पेट में गंभीर चोटें आईं और आंतें बाहर आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

