CG BREAKING: बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर कुम्हारी टोल बंद करने की उठी मांग, फ्लाईओवर व हाईवे पर फोकस…
आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात कर रायपुर शहर और आसपास की सड़क परिवहन संबंधी प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

🔸 कुम्हारी टोल प्लाज़ा — टोल प्लाज़ा की मियाद समाप्त होने के बाद भी वर्षों से इसका अवैध संचालन आम जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसे तत्काल बंद करने की माँग की गई।
🔸 रिंग रोड नं. 01 (NH-53) — वर्तमान में 5 मीटर चौड़े सर्विस रोड को 11 मीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि भारी ट्रैफिक से राहत मिल सके और दुर्घटनाओं में कमी आए।

🔸 फ्लाईओवर निर्माण — शहर में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर के साथ-साथ तेलीबांधा से ज़ोरा तक एक और नए फ्लाईओवर की शीघ्र शुरुआत की ज़रूरत बताई गई।
🔸 NH-30 विकास — शदाणी दरबार व कमल विहार चौक पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण और NH-30 एक्सप्रेस हाईवे को NHAI को हस्तांतरित करने की सिफारिश की गई।
🔸 भारतमाला परियोजना — रायपुर-विशाखापट्टनम हाईवे के भूमि अधिग्रहण प्रकरणों के शीघ्र समाधान और उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की माँग रखी गई।
हमारा लक्ष्य है — रायपुर को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित करना।
हमें विश्वास है कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी इन सभी माँगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश की अधोसंरचना को नई दिशा देंगे।

