दुर्ग ब्रेकिंग: कुम्हारी के खेत में मिली 5–7 दिन पुरानी महिला की लाश
डिजिटल डेस्क | दुर्ग दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक खेत से अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शव करीब 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतका की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ-साथ गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

