दुर्ग ब्रेकिंग: नाले में देवेंद्र यादव की लाश मिलने से हड़कंप……
नाले में युवक की लाश मिलने से हड़कंप
शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
मृतक की पहचान देवेंद्र यादव (35) के रूप में हुई
बुधवार देर रात गोकुल नगर (जामुल थाना क्षेत्र) में नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

मृतक की शिनाख्त भिलाई निवासी देवेंद्र यादव (उम्र 35 वर्ष) के रूप में की गई है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना की बारीकी से जांच जारी है।
पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से कर रही है जांच।

