Durg Crime Update दुर्ग में हाईप्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश…..जीजा के पास छुपाया था लाखों का माल… 14 लाख से ज्यादा का माल बरामद……

 

चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित कुल 6,55,277/- लाख रुपये की संपत्ति बरामद

▪️ चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया
▪️ आरोपि से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी बरामद
▪️ चोरी की संपत्ति को आरोपी द्वारा अपने परिचित के माध्यम से गिरवी रखा गया
▪️ कुल जुमला 14,77,757 रुपये की संपत्ति जप्त कर वैधानिक कार्यवाही जारी

डिजिटल डेस्क | दुर्ग:  प्रार्थी द्वारा थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.01.2026 से 29.01.2026 के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा उसके निवास का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पूर्व में प्रकरण में आरोपीगण खिलेष दास मानिकपुरी, भुनेष्वर उर्फ नानू यादव एवं तुलेष्वर उर्फ टिल्लू सोनकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना-चांदी, वाहन आदि कुल कीमती 8,22,480 रुपये जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने पर आरोपी तुलेष्वर सोनकर द्वारा चोरी की संपत्ति अपने जीजा गौरीषंकर खुटे को देना बताया गया। तत्पश्चात आरोपी गौरीषंकर खुटे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके कब्जे एवं निशानदेही से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम बरामद की गई।

▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु सुनियोजित चोरी की घटना कारित करना

▪️ घटनास्थल :
ग्राम मोतीपुर, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. गौरीशंकर खुटे, उम्र 28 वर्ष, निवासी मेढापाली (शक्ति), हाल इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-02, थाना डीडी नगर, रायपुर (आज गिरफ्तार)

▪️ जप्त सामग्री :

1. सोने के जेवरात (हार, अंगूठी आदि)
2. चांदी के जेवरात (पायल, चैन, बिछिया आदि)
3. नगदी रकम 2,18,000/- रुपये
4. कुल जप्त संपत्ति (पूर्व एवं वर्तमान) – 14,77,757/- रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!