दुर्ग जिला अस्पताल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल — अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की एंट्री, मरीजों की जान पर खतरा
दुर्ग के जिला अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल के अंदर खुलेआम आवारा कुत्ते घूमते नज़र आ रहे हैं। यह न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।
जहां मरीजों को इलाज और सुरक्षा की उम्मीद होती है, वहीं अस्पताल प्रबंधन की ढिलाई साफ झलकती है। आवारा कुत्तों की मौजूदगी किसी भी वक्त किसी मरीज या तीमारदार पर हमला करने जैसी घटना को जन्म दे सकती है।
अस्पताल परिसर में कुत्तों का यूं खुलेआम घूमना सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है
अब सीधा सवाल जिला स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री से — क्या इस तरह की लापरवाही पर कार्रवाई होगी?
अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?

