GST परिषद का बड़ा फैसला…..दूध-रोटी फ्री, साबुन-शैम्पू आधे दाम में…टीवी-फ्रिज-कार सस्ती, पढ़े विस्तार से
नई दिल्ली, दिनांक 04 सितम्बर 2025
आज 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक के उपरांत केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आम आदमी और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाले फैसलों की घोषणा की।

मुख्य निर्णय इस प्रकार हैं –
🔹 पूरी तरह से कर कटौती (GST अब 5%)
- हेयर ऑयल
- टॉयलेट सोप, साबुन की टिकिया
- शैंपू
- टूथब्रश
- टूथपेस्ट
- साइकिल
- टेबलवेयर व किचनवेयर
- अन्य घरेलू सामान

🔹 5% से घटाकर शून्य (GST 0%)
- अल्ट्रा हाई टेम्परेचर दूध
- छेना और पनीर
- सभी प्रकार की भारतीय रोटियां (रोटी, पराठा इत्यादि)
🔹 28% से घटाकर 18% (GST 18%)
- एयर कंडीशनिंग मशीनें
- 32 इंच से बड़े टीवी (अब सभी टीवी पर 18%)
- डिशवॉशिंग मशीनें
- छोटी कारें
- 350 CC तक की मोटरसाइकिलें
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि इन निर्णयों से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से राहत मिलेगी और महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

