दुर्ग में मर्डर: 20-25 युवकों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, भाई ICU में भर्ती

डिजिटल डेस्क| दुर्ग। शहर के राजीव नगर इलाके में देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। वार्ड क्रमांक 03 निवासी जितेश ठाकुर (20) की 20 से 25 लोगों के समूह ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना राजीव नगर अंबेडकर चौक स्थित तालाब के नीचे और राम जानकी मंदिर के पास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जितेश ठाकुर रात करीब 1:30 बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पुरानी आपसी रंजिश को लेकर आरोपियों का समूह वहां पहुंचा और युवक पर सब्बल, लाठी और चाकू से हमला कर दिया। हमले में जितेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई राहुल ठाकुर और चाचा के बेटे नेहरू ठाकुर पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल ठाकुर को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं नेहरू ठाकुर का भी इलाज जारी है।

मृतक जितेश ठाकुर के पिता का नाम बैसाखू ठाकुर बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले में 7 से 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!