छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, एक साथ 11 IAS अधिकारियों का तबादला…..देखें लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
आदेश के तहत आईएएस भोसकर विलास संदिपान को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस रणबीर शर्मा को बेमेतरा कलेक्टर के पद से हटाकर प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में आईएएस अजीत वसंत को कोरबा कलेक्टर के पद से हटाकर सुकमा कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आईएएस कुणाल अदावत को दंतेवाड़ा से स्थानांतरित कर कोरबा कलेक्टर बनाया गया है, जबकि आईएएस देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा से हटाकर दंतेवाड़ा कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


