BIG BREAKING: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बने शुभांश शुक्ला, सीएम साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करेंगे। यह हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।
शुभांशु शुक्ला का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 10 अक्टूबर 1985 को हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से की. जिसके बाद केवल 16 साल की उम्र में उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के लिए हुआ. साल 2006 में वे भारतीय वायुसेना में शामिल हुए..
शुभांशु गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं. यह मिशन 2027 में भारत का पहला स्वदेशी मानव अंतरिक्ष मिशन होगा, और शुभांशु का अनुभव इसे मजबूती देगा. उनके प्रयोग अंतरिक्ष में मानव जीवन के लिए पोषण और बायो-रिसाइकिलिंग सिस्टम्स को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

