BIG BREAKING: रेल यात्रियों के लिए काम की खबर…..1 जुलाई से बढ़ने जा रहा ट्रेन का किराया, जानें किस कैटगरी में कितनी होगी बढ़ोतरी, रेलवे ने जारी की पूरी डिटेल्स
Indian Railway Ticket Hike: भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से एसी और नॉन-एसी एक्सप्रेस, मेल तथा सेकेंड क्लास टिकटों का किराया बढ़ाने की योजना बना रहा है। यह बढ़ोतरी 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर लागू होगी, जिसमें नॉन-एसी कोच में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और एसी कोच में 2 पैसा अतिरिक्त शुल्क लगेगा। कम दूरी के यात्रियों पर इसका असर नहीं होगा। यह प्रस्ताव अभी रेल मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

कितनी होगी बढ़ोतरी?
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि बताया कि नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए यात्री किराये में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी. वहीं, AC क्लास के किराये में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी.
रेलवे के नये टैरिफ में सामान्य द्वितीय श्रेणी (Second Class) में 500 किलोमीटर तक यात्रा करने पर कोई वृद्धि नहीं की जा रही है. हालांकि यात्रा 500 किलोमीटर से ज्यादा की है तो प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा.
भारतीय रेलवे ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण घोषणा की थी, जिसके मुताबिक, 1 जुलाई, 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा.
10 जून को जारी एक सर्कुलर में रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन को सूचित किया था है कि इस नये बदलाव का उद्देश्य ‘यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल योजना का लाभ आम यूजर्स को मिले.
रेलवे के आधिकारिक सर्कुलर में कहा गया कि ’01-07-2025 से तत्काल योजना के तहत टिकट केवल आधार ऑथेंटिकेशन यूजर्स के द्वारा IRCTC की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे.’

