CG BREAKING:बाबा की बारात में आएंगे डिप्टी सीएम साव और मंत्री ओपी चौधरी, दया सिंह के आमंत्रण को स्वीकारा और बारात में आने का दिया आश्वासन

सीएम विष्णुदेव साय को आमंत्रण दे चुके हैं दया सिंह

– प्रदेशभर से आएंगे लोग, बनेंगे बाराती

– 8 मार्च को निकलेगी भोले बाबा की बारात

भिलाई। भोले बाबा की बारात में देशभर की अलग-अलग झांकी आ रही है… छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कलाकार प्रस्तुति होगी…प्रसिद्ध सिंगर दिलीप षड़ंगी अपनी टीम के साथ संगीत संध्या के दिन प्रस्तुति देंगे… इसके लिए विशेष तैयारी चल रही है। दरअसल, 8 मार्च को निकलने वाली है भोले बाबा की बारात। बाबा की बारात के लिए आमंत्रण का दौर शुरू हो गया है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह स्वयं छत्तीसगढ़ सरकार के लोगों को कार्ड देने पहुंच रहे हैं। डिप्टी सीएम अरूण साव और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी से दया सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों को आमंत्रण कार्ड दिया गया। दोनों बेहतरीन कार्ड देकर आयोजन की तारीफ किए। चूंकि, डिप्टी सीएम अरूण साव पहले भी भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए भिलाई आ चुके हैं। तब वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं सावन सोमवार को भिलाई के राजराजेश्वरी मंदिर में विशेष महाभिषेक होता है। उस महाभिषेक में सीएम साव अपने परिवार के साथ शामिल होने के लिए आते हैं। दया सिंह ने बताया कि, आयोजन की तैयारी जोरशोर से चल रही है। समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।

बाबा की बारात के लिए ये भी होगा आकर्षण…

– भोले बाबा की बारात वाली रात सुप्रसिद्ध लोक गायक दुकालू यादव भी अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।

– भोले बाबा की विशेष झांकी देखने को मिलेगी।

– डीजे और धुमाल का विशेष आकर्षण होगा।

– दुर्ग-भिलाई के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी लोग आएंगे झांकी का हिस्सा बनने के लिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!