भिलाई: जन्मदिन पार्टी में विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक की हत्या
जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के एचएससीएल कॉलोनी स्थित एक स्कूल में सोमवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली विवाद बड़ा रूप ले लिया।

विवाद के दौरान पांच युवकों ने मिलकर एक युवक पर पत्थर से हमला कर उसे बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस की जांच में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग सहित कुछ युवक स्कूल की दीवार फांदकर पार्टी में शामिल हुए थे।
केक काटने के समय रोहन कुमार ठाकुर उर्फ मंकी का अन्य युवकों से विवाद हुआ, जो बढ़कर हत्या में परिवर्तित हो गया। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भिलाई पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा सके।

