CG BREAKING: भिलाई में महिला शिक्षक अपहरण मामला: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला सुरक्षित मिली

भिलाई में महिला शिक्षिका के अपहरण की सूचना पर छावनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका के कथित अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई थी। शिकायत के अनुसार, कैंप-1 निवासी मुकेश साहू ने अपनी पत्नी राधा साहू (43 वर्ष) के सुबह स्कूल जाते समय लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला भिलाई सेक्टर-8 स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है और रोज की तरह आज सुबह ऑटो से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं।

शिकायतकर्ता को महिला के मोबाइल से आए एक फोन कॉल में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी और महिला की एक तस्वीर भी भेजी गई थी, जिसके बाद परिवार और पुलिस दोनों में चिंता बढ़ गई थी।

➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
छावनी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत खोजबीन शुरू की। तकनीकी और मैदानी दोनों स्तरों पर कार्रवाई की गई।

➡️ महिला सकुशल बरामद
थाना छावनी पुलिस ने कुछ ही देर में महिला शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया है।

➡️ पूछताछ जारी
महिला एवं एक संदेही व्यक्ति को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच जारी है।

➡️ पुलिस की अपील
फिलहाल जांच में जुटे अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि तथ्यों की पुष्टि होते ही जानकारी साझा की जाएगी। नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!