CG BREAKING: भारतमाला प्रोजेक्ट फर्जीवाड़ा में नामजद आरोपी पटवारी ने की आत्महत्या…..
बिलासपुर ज़िले में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण घोटाले में आरोपी निलंबित पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने निजी फार्म हाउस में फाँसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुरेश मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं किया और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया।
हाल ही में मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच पहले से ही राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा की जा रही थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

