दुर्ग ब्रेकिंग : दुर्ग साइंस महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी महोत्सव
डिजिटल डेस्क/ दुर्ग के साइंस महाविद्यालय में बसंत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या, बुद्धि और कला की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पूजा के उपरांत महाभोग वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन प्रतिभागी शिवानी महंत , शिवानी दुर्गकर,ऐश्वर्या और हिमांशी को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने मधुर स्वर में भक्ति एवं सांस्कृतिक गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिभागी तृप्ति भूआर्य और वाणी साहू को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, सृजन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है तथा विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर अध्ययन और संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंप्यूटर साइंस विभाग के एच ओ डी डॉ. सनत साहू प्रोफ़ेसर दिलीप साहू ,Dr. लतिका ताम्रकार,अम्बे साहू ,राधिका साहू , लतीशा यदु , लक्ष्मण देवांगन, मेघराज सोनी, मिथिलेश प्रजापति सहित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और बसंत की मधुर छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन माँ सरस्वती की आराधना के साथ हुआ जिसमें विभाग के प्राध्यापकगण ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

