मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत की सौजन्य मुलाकात

आज रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुँच भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदेश के युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य मुलाकात की,व आशीर्वाद लिया ।

साथ ही मुख्यमंत्री जी को अपने जन्मदिवस के अवसर पर निमंत्रण कार्ड देकर आमंत्रित किया,इस पर मुख्यमंत्री जी ने अतुल पर्वत को जन्मदिन की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं भी दी ।

अतुल ने जानकारी दी,की छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है ।की विश्व विख्यात पंडित श्री रसराज जी महाराज भारत में जिन्होंने अध्यात्म और धार्मिक संगीत जगत को एक नई पहचान दी । हिंदू धर्मग्रंथों के अपने गहन ज्ञान और आत्मा को झकझोर देने वाले सुंदरकांड पाठों के लिए जाने जाते हैं, जो दुनिया भर के घरों, मंदिरों और हृदय में गूंजते हैं। इसके साथ साथ बिग बॉस की फेम हेमा शर्मा ( वायरल भाभी के नाम से लोग जानते है ।साथ ही बालाजी टेलीफिल्म के मशहूर अभिनेता अनुराग शर्मा , लोकप्रिय बिग बॉस की अभिनेत्री डॉली बिंद्रा यह सब भिलाई आ रहे है ।इस पर मुख्यमंत्री जी ने कहा की समय मिला तो वो जरूर आयेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!