दुर्ग ब्रेकिंग: अतुल पर्वत ने राहुल योगराज तिकरिहा को दी बधाई, गणेश प्रतिमा भेंट कर किया सम्मान

रायपुर। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजयुमो नेता अतुल पर्वत आज रायपुर पहुँचे और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेता भाई राहुल योगराज तिकरिहा से सौजन्य मुलाक़ात की।

 

इस अवसर पर उन्होंने राहुल तिकरिहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट की और पर्व की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

अतुल पर्वत ने कहा कि “विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से राहुल जी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा युवाओं में एक नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!