दुर्ग ब्रेकिंग: राज्यपाल से अतुल पर्वत की सौजन्य मुलाकात, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
आज रायपुर स्थित लोकभवन में भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान अतुल पर्वत ने भिलाई से जुड़े भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों से संबंधित गंभीर समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखा। उन्होंने रिटेंशन नीति से जुड़े मुद्दों एवं इससे प्रभावित 1500 से अधिक परिवारों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए इस विषय पर सार्थक चर्चा की।
इस पर राज्यपाल श्री रमेन डेका जी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर उद्योग मंत्री, इस्पात मंत्री एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक से चर्चा कर आवश्यक पहल करेंगे।

