एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, भारत से होगा महामुकाबला

दिनांक: 26 सितंबर एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, भारत से होगा महामुकाबला

पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने बुधवार को ही खिताबी मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया था। दोनों टीमें अब 28 सितंबर को दुबई में पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

 

ग्रुप और सुपर-4 राउंड में दोनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 13वां टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज फाइनल होगा। इससे पहले हुए 12 मुकाबलों में पाकिस्तान ने 8 बार जीत दर्ज की थी, जबकि भारत को केवल 4 बार सफलता मिली।

दोनों टीमों की आखिरी फाइनल भिड़ंत 2017 के ICC चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। भारत को पिछली बार 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जीत मिली थी।

फाइनल मुकाबले की तारीख और स्थान:
🗓 28 सितंबर 2025
📍 दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

यह मुकाबला एशिया कप 2025 का रोमांचक और इतिहास रचने वाला मैच होने की पूरी संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!