Uncategorizedदुर्ग-भिलाई ब्रेकिंगलेटेस्ट अपडेट

CG BREAKING: शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई: विजय भाटिया के घर ACB-EOW का तड़के छापा

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में शराब कारोबारी विजया भाटिया को हिरासत में लेने के बाद ACB-EOW की टीम भिलाई नेहरू नगर स्थित उसके घर पहुंची। टीम सुबह 6 बजे विजय भाटिया के घर में छानबीन कर रही है।

 

ACB-EOW की टीम विजय भाटिया के 5 से अधिक अलग अलग ठिकानों में छापेमारी की है। भिलाई में सुबह 6 बजे 2 अलग अलग गाड़ियों में ACB-EOW के 7 अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आते ही पूरे घर को चारों तरफ से देखा। इसके बाद घर में रह रहे लोगों से पूछताछ शुरू की है।

 

खबर लिखे जाने तक ACB-EOW की टीम भाटिया के घर में मौजूद है। इस दौरान घर के नौकरों को काम करने की छूट दी गई है, लेकिन उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उनके साथ महिला पुलिस भी मौजूद है।

12 दिन पहले 39 जगहों पर छापेमारी

 

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 12 दिन पहले ACB और EOW ने 39 जगहों पर छापेमारी की थी। इसमें दुर्ग-भिलाई के अलावा धमतरी और महासमुंद में ये कार्रवाई की गई। छापेमारी में 90 लाख रुपए की राशि, सोना-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए।

 

ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची। एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। दूसरी टीम नेहरू नगर में बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के यहां दबिश दी। वहीं खुर्सीपार में विनय अग्रवाल के यहां दस्तावेजों की जांच हुई।

 

क्या है शराब घोटाला ?

 

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *