राज्य पुलिस सेवा में फेरबदल, अभिषेक कुमार झा को मिली ASP रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी
राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
डिजिटल डेस्क| दुर्ग/रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ASP और DSP स्तर के अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन करते हुए उनका स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के तहत अभिषेक कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रायपुर ग्रामीण नियुक्त किया गया है। संदीप मित्तल को ASP रायपुर ग्रामीण क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वीरेन्द्र चतुर्वेदी को रायपुर ग्रामीण एसपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा लंबोदर पटेल और तुलसीराम लेकाम को DSP रायपुर ग्रामीण एसपी कार्यालय में पदभार सौंपा गया है। जबकि प्रशांत शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


