Aaj ka Rashifal:26 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम बनी हुई है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार तो मैंने बताया ही, एक बड़ा ही प्रोफेशनली आप बहुत अच्छा फील करेंगे और पर्सनली भी बहुत अच्छा फील करेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहिए, शुभ होता रहेगा।

 

वृषभ राशिः

भाग्य साथ देगा। यात्रा करने का सुअवसर मिलेगा। स्वास्थ्य काफी पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। जभी थोड़ा निवेश से बचें। बजरंगबली को प्रणाम करें शुभहोगा।

मिथुन राशिः

मिथुन राशि के स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। लग्न का मंगल शत्रु-क्षेत्री बैठा हुआ है। लग्नेश केतु के साथ बैठे हुए हैं, तो स्वास्थ्य की स्थिति आपकी खराब है। चंद्रमा भी अष्टम भाव में जाकर के दुर्घटना का योग बना रहे हैं, तो थोड़ा बच के पार करिए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा हे और व्यापार भी अच्छा है। निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है। नीली वस्तु पास रखना और लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

कर्क का मालिक चंद्रमा, चंद्रमा के नक्षत्र में सप्तम भाव में बैठे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में एक रंगीनियत बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ बहुत अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें, अच्छा होगा।

 

सिंह राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शारीरिक परेशानी थोड़ी छोटी-मोटी बनी रहेगी। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी, लेकिन प्रेम भरपूर रहेगा। संतान से थोड़ी दूरी रहेगी, लेकिन संतान आपके तरक्की करता रहेगा। तो एक सुखद समय का निर्माण है, लेकिन शत्रुओं के एक्टिव होने से, थोड़ा छोटी-मोटी बीमारियां एक्टिव होने से थोड़ा डिस्टर्बेस बना रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए शुभ अवसर होगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। थोड़ा प्रेम में तू-तू मैं-में की स्थिति बनी रहेगी। संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा। भायुकता में आके कोई निर्णय मत लीजिएगा, नहीं तो नुकसान होगा। निवेश के लिए अच्छा समय होगा, भाग्य साथ दे रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशि

लग्न का स्वामी द्वादश भाव में नीच का है, थोड़ी सी इम्यून सिस्टम डाउन रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगा, व्यापार आपका बहुत अच्छा रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, तो थोड़ा शांतचित होकर चीजों को निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का शुभ अवसर प्राप्त होने का संकेत है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जो भी आपने डिजाइन किया है, जो सोच रखा है, उसको कार्य रूप दें, शुभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां, रक्त से संबंधित थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम से भाग्योदय हो रहा है, संतान का भाग्योदय हो रहा है और एक शुभता लिए हुए यह समय आया है। लाल वरतु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः

 

स्वास्थ्य पर थोड़ा सा आपको ध्यान देना चाहिए। लग्नेश के अष्टम भाव में होने से थोड़ा गड़बड़ रहेगा, हालांकि वह उच्च का है, फिर भी अष्टम में जाने से परेशानी होगी। प्रेम की स्थिति परवान चढ़ रही है, संतान निरंतरता के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात देखी जा रही है। तो पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी है, हेल्थ को छोड़कर के प्रोफेशनल लाइफ भी आपकी अच्छी है। सरकारी तंत्र का लाभ मिल रहा है. थोड़ा जुबान पर काबू रखिएगा और निवेश अभी मत करिएगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मकर राशिः

 

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति आएगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है, बहुत आगे जा रहे हैं आप। व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। शुभ संकेत दिखाई पड़ रहा है. काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

 

चिंताकारी सृष्टि का सूजन हो रहा है, मन व्याकुल रहेगा, घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सिरदर्द-नेत्र पीड़ा से परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार चुकी है। अब प्रेम आपके जीवन में प्रवेश कर रहा है और आपके परिवार तक प्रवेश कर रहा है। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ा सा… जो लोग मैरिड हैं, वह थोड़ा ध्यान रखिएगा, अदरवाइज कुछ उंगली उठेगी या अपमानजनक स्थिति आ सकती है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

 

मीन राशिः

 

आय के नए-नए सुअवसर प्राप्त होंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है, यात्रा का योग बन रहा है। नीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!