Aaj ka Rashifal:15 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

मेष राशि के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हैं और किसी भी परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है या वोट-यपेट लग सकती है. इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापार सही चल रहा है। सूर्य को जल देना और लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशिः

वृषभ राशि की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेम पनपेगा और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा। यह एक शुभ और सुखद समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशिः

मिथुन राशि का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। अपनी वाक्पटुता, बुद्धि और चतुराई से शत्रुओं पर राज करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

कर्क राशि के लोगों को भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा और लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करना चाहिए। प्रेम में छोटी-मोटी मनमुटाव संभव है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभकारी होगा।

सिंह राशिः

गृह कलह के संकेत है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य भी अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है। हरी वस्तु का दान करना शुभहोगा।

कन्या राशिः

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशिः

धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

वृश्चिक राशि की स्थिति अच्छी है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशिः

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

मकर राशिः

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशिः

भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का सुधार होगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!