Aaj ka Rashifal:12 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
राशिफल-
मेष राशिः शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। ज्ञानार्जन करेंगे, गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम संतान उत्तम रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशिः विद्यार्थियों के लिए अद्भुत दिन। लिखने-पढ़ने के लिए कुछ, कुछ भी सीखने के लिए बहुत अच्छा दिन। वाणिज्य के लिए, अर्थशास्त्र के लिए और सीए इत्यादि की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अद्भुत दिन या शुरू करना चाहते हैं तो आप शुरू करें। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी होगी। घर में कुछ उत्सव होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा और मां का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशिः व्यावसायिक सफलता मिलेगी, पराक्रम रंग लाएगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशिः धनार्जन होगा, कुटुम्बों में वृद्धि होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशिः बहुत ही आकर्षण में रहेंगे इस समय और लोगों को भी आकर्षित करेंगे, आप भी आकर्षित होंगे, ज्ञानवान समझे जाएंगे, बुद्धिमान समझे जाएंगे, समाज में आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः खर्च की अधिकता थोड़ा मन को परेशान करेगी और कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए थोड़ा निर्णयात्मक से बचिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अगर हो तो, प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है, उठा-पटक चल रहा है, लेकिन अच्छा होगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत है, बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशिः कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशिः भाग्य साथ देगा और आपकी स्थिति दिनानुदिन अच्छी हो रही है। एक बहुत अच्छी स्थिति में आप आ रहे हैं। यात्रा का योग भी बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा भी लेंगे और ज्ञानार्जन भी करेंगे। प्रेम-संतान-व्यापार बहुत अच्छा है हर मामले में।
कुंभ राशिः बोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं थोड़ा बच के पार करिए। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। रंगीनियत बनी रहेगी और बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे, छुट्टी महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

