Aaj ka Rashifal:12 May 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अनाप-शनाप खों, सिरदर्द, और नेत्र पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, मन में अज्ञात भय और मानसिक परेशानी बनी रहेगी। अच्छी बात यह है कि प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर है और आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। शुभ फल के लिए शनि तत्व का दान करना आपके लिए श्रेयस्कर होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन अंततः लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज की यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, लेकिन वह आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। अपने दिन को बेहतर बनाने के लिए नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को व्यावसायिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में असमंजस की स्थिति रहेगी और उच्चाधिकारियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से सीने में विकार संभव है। प्रेम और संतान से आज थोड़ी दूरी बनी रह सकती है। बाधाओं को दूर करने के लिए माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए मंगलकारी होगा।

कर्क राशि

WhatsApp पर

इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य थोडा प्रभावित दिख रहा है, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है और व्यापार में भी उन्नति के योग हैं। यात्रा करने से अभी बचें और केवल भाग्य के भरोसे बैठकर कोई नया कार्य न करें। फिलहाल थोड़ा अपमानित होने का भय बना हुआ है, इसलिए सतर्क रहें। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि

आपको चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, क्योंकि परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालांकि, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी बेहतर रहेगा। शुभ फल के लिए नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, आपसी संबंधों में थोड़ा मनमुटाव संभव है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में कुछ नकारात्मकता आ सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। नीली वस्तु को पास रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

तुला राशि

शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। आपको गूढ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यह समय थोड़ा डिस्टर्निंग (व्यवधानकारी) हो सकता है, लेकिन अंततः आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है, पर प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। नीली वस्तु अपने पास रखें।

 

वृश्चिक राशि

मानसिक दबाव बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति दिख रही है। प्रेम संबंधों को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं और संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए यह एक मध्यम समय है। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि

नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोडा नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार शानदार रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

धन हानि के संकेत हैं। अभी कहीं निवेश न करें। अभी जो भी रुपए-पैसे आ रहे हैं, उन्हें सुरक्षित रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

मीन राशि

घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। संतान, प्रेम और स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!