Aaj ka Rashifal: 20 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल

मेष राशि- शारीरिक रूप से थोडा परेशानी का अनुभव करेंगे। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर आपका दबदबा रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- मंथन करते रहेंगे, इस वजह से मन परेशान रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-में हो सकता है, बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार आपका अच्छा चलेगा और स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, इन दिनों चल भी रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का समय है, लेकिन थोड़ा गृह कलह भी रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान मध्यम। पंचमेश केतु के साथ चल रहे हैं तो प्रेम संतान के लिए अच्छा समय नहीं है, लेकिन व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

कर्क राशि – पराक्रमी बने रहेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कुछ व्यवसाय में नया करने की जो सोच थी, वो आपको मिल गया या मिल चुका है और उसको लागू करिए। प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा, लेकिन अभी निवेश मत करिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लग्नेश के द्वादश भाव के वजह से परेशानी होगी और लग्न में शुक्र और केतु चल रहे हैं, तो स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चलेगी। रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा, लेकिन निवेश के लिए उपयुक्त समय नहीं रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

कन्या राशि- रोब-रुआब बना रहेगा और रीब-रुआब के साथ आपके अंदर सॉफ्टनेस भी बनी रहेगी। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग, व्यापारिक स्थिति अच्छी और निवेश के लिए बड़ा ही शुभ समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीडा हो सकता है। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा, निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है इन दिनों। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक रूप से बहुत अच्छा समय रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करें और निवेश करें, शुभ होगा।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान अभी मध्यम चल रहा है, व्यापार आपका बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा, निवेश करते रहिए।

कुंभ राशि- चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पे ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी, थोड़ा बचके पार करिए। वाहन धीरे चलाएँ। गणेश जी को कोई भी हरी वस्तु अर्पित करना आपके लिए शुभ होगा, निवेश कर सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि की स्थिति अच्छी है, पहले से बेहतर है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और खुशहाल जीवन जिएंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना और किसी भी तरीके से भूमि में निवेश करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!