Aaj ka Rashifal: 15 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

घरेलू सुख बढ़-चढ़कर रहेगा। घर में कुछ शुभ संरकार होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। माँ के स्वास्थ्य में बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। प्रेम और संतान इसके अलावा भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश करना अत्यंत शुभकारी होगा। पीली वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

अगर आप नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है, आप शुरुआत कर सकते हैं। यदि आपने कुछ डिज़ाइन किया है, तो उसे कार्यरूप दें (यहाँ व्यावसायिक संदर्भ में बात हो रही है)। प्रेम और संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी है और व्यापार भी अच्छा है। निवेश करने के लिए यह बहुत ही उपयुक्त समय दिखाई दे रहा है। भगवान गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि

धनागमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी। संतति और धन में बढ़ोतरी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अपनी जुबान से आप बहुत अच्छे काम करेंगे। जो लोग वाणी प्रधान कार्य करते हैं-जैसे कवि, लॉयर (वकील), गायक और प्रवक्ता उनके लिए यह समय अत्यंत शुभकारी रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है, बस थोड़ा सा प्रेम संबंधों पर ध्यान रखिएगा। पीली वस्तु जैसे चने की दाल इत्यादि का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि

आप शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। आप आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं और समाज में एक बड़े ही शुभ व्यक्ति के रूप में माने जाएँगे। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभकारी है; निवेश करें और पीली वस्तु अपने पास रखें, यह आपके लिए बहुत शुभ होगा।

सिंह राशि

खर्च की अधिकता तंग रहेगी और यह खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। यद्यपि कि शुभकार्यों में खर्च होगा, जैसे शादी-ब्याह, बहन, बेटी के इत्यादि। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा, निवेश आप कर सकते हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। लाभप्रद यात्रा करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करना, चने की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि

भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों को चोट-चपेट लग सकती है और वे किसी परेशानी में पड सकते हैं. क्योंकि परिस्थितियां फिलहाल प्रतिकूल हैं। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है, लेकिन आपका व्यापार अच्छा रहेगा। अभी किसी भी तरह का निवेश करने से बचें, सुरक्षित और आराम से रहें और कोई भी जोखिम (रिस्क) न लें। आपके लिए अपने पास पीली वस्तु रखना शुभ साबित होगा।

 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शादी-ब्याह तय होने के योग बन रहे हैं और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जो लोग शादीशुदा हैं, वे बड़ी शुभता के साथ अपना जीवन जिएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि आपका व्यापार अच्छा चलेगा। इस समय निवेश को रोक देना ही बेहतर होगा। माता काली जी को प्रणाम करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए इस समय शत्रु भी मित्र जैसा व्यवहार करेंगे। आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि, आपका स्वास्थ्य थोडा नरम रह सकता है। प्रेम-संतान और व्यापार दोनों की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है। फिलहाल निवेश मत करिए और भगवान गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को बच्चों की सेहत से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे और बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। प्रेम जीवन में नयापन रहेगाः पुराना प्रेम बहुत अच्छा है और नया प्रेम परवान चढ़ेगा। नए प्रेम संबंध में जाने, डेटिंग करने या प्रेम की शुरुआत करने के लिए यह अत्यंत शुभ समय है। आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। आप इस समय निवेश भी कर सकते हैं। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए काफी शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!