CG BREAKING:लोक गायिका पूनम तिवारी और पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा निषाद को मिलेगा अकादमी पुरस्कार

राजनांदगांव जिले की लोक कलाकार व गायिका पूनम तिवारी और दुर्ग जिले की अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा निषाद की उपलब्धि से प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूनम तिवारी को संगीत नाटक अकादमी और समप्रिया को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलाकारों को बधाई देते हुए कहा है- स्थानीय लोककला और पंडवानी के प्रचार-प्रसार के लिए आपके द्वारा किए गए भागीरथी प्रयास सराहनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!