Aaj ka Rashifal:17 November 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

व्यापार में बढ़ोतरी होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, पिता का साथ होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशिः

भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक, व्यापारिक स्थिति अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशिः

अभी थोड़ा बच कर पार करिए, सायंकाल तक थोड़ा परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसके बाद अनुकूल हो जाएंगी। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापारिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशिः

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है, नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी है। जगर किसी भी तरीके से अच्छे निर्णय, महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने हैं, तो सायंकाल से पहले ले लीजिए। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशिः

शत्रु एक्टिव रहेंगे और स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित रहेगा, लेकिन जीत आपकी ही होगी, चाहे वह स्वास्थ्य का मामला हो या शत्रु का। आपको गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है तथा व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि –

भावुकता पर नियंत्रण रखिए और लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम व संतान मध्यम गति से चलेंगे पर खराब नहीं है, और व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि-

थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय है और मानसिक परेशानी बनी रहेगी। घरेलू सुख बाधित रहेगा, प्रेम व संतान मध्यम रहेंगे और स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम है, हालांकि व्यापार आपका अच्छा रहेगा। इसे परेशानी वाला समय कहा जाएगा लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा, शनि देव की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें और नीली वस्तु पास रखें, तो यह समय कट जाएगा।

 

वृश्चिक राशि –

पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक कोई भी निर्णय सायंकाल से पहले ले लीजिए क्योंकि इसके बाद थोड़ा मध्यम समय आ जाएगा। प्रेम, संतान और व्यापार आपका अच्छा है, तथा पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि-

आपकी स्थिति धनदायक है। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। थोड़ा नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि-

मिला-जुला फल रहेगा। फिर भी कोई नुकसान नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अच्छा है। सायंकाल के बाद निवेश मत करिएगा, थोड़ा धन हानि के संकेत हो जाएंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि-

घबराहट, बेचैनी, सर दर्द, नेत्र पीड़ा, बिना नुकसान के भी नुकसान सोचना। फिर भी प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, सबका साथ बना रहेगा इसलिए कुशलतापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि-

स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन थोड़ा मध्यम बना हुआ है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। शुभ संकेत हैं। थोड़ा सा पार्टनरशिप से संबंधित प्रॉब्लम को थोड़ा सतर्कता बरतिएगा उसमें और सतर्क होकर के लीजिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!