सफाई दीदियों का सम्मान कर मनाई दीपावली, दुर्ग वार्ड 11 पार्षद आशीष चंद्राकर ने भेंट किए उपहार

दुर्ग। दीपावली के पावन पर्व पर वार्ड पार्षद आशीष चंद्राकर ने स्वच्छता कार्य में जुटी सफाई दीदियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस पहल का उद्देश्य शहर और मोहल्ले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली सफाई दीदियों के योगदान को सम्मान देना और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा करना रहा।

 

इस अवसर पर पार्षद आशीष चंद्राकर ने कहा कि सफाई दीदियां दिन-रात मेहनत कर हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने सभी सफाई दीदियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

 

संदेश: आपकी मेहनत को सलाम, आपका सम्मान हमारा कर्तव्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!