छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह भूकंप! अंबिकापुर के पास धरती हिली

छत्तीसगढ़। प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 4 बजकर 36 मिनट 27 सेकंड (भारतीय मानक समय) पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था।

भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि करने वाली जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। स्थिति से संबंधित आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!