दुर्ग वालों के लिए जरूरी खबर! 35 दिनों तक बदला रहेगा नेहरू नगर अंडर ब्रिज का ट्रैफिक रूट

▪️ नेहरू नगर अंडर ब्रिज में मरम्मत कार्य के चलते 05 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग, जाम से बचने यातायात पुलिस की अपील।

 

▪️ पहले फेस में नेहरू नगर चौक से सेक्टर की ओर जाने वाला अंडर ब्रिज मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगा।

 

▪️ नेहरू नगर से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज मार्ग का उपयोग करें।

 

▪️ सुपेला एवं राधिका नगर क्षेत्र के रहवासी सेक्टर की ओर जाने के लिए सुपेला अंडर ब्रिज मार्ग का उपयोग करें।

 

▪️ सेक्टर से नेहरू नगर चौक की ओर अंडर ब्रिज मार्ग से केवल दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। स्कूल बस एवं चारपहिया वाहन अंडर ब्रिज का उपयोग न करें।

 

नेहरू नगर अंडर ब्रिज में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से 10 नवम्बर 2026 तक लगभग 35 दिनों के लिए नेहरू नगर चौक से सेक्टर की दोनों मार्ग बारी बारी बंद रहेगा।

 

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि मरम्मत कार्य के दौरान अनावश्यक परेशानी एवं यातायात जाम से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। नेहरू नगर से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन चालक ओवर ब्रिज मार्ग का उपयोग करें। वहीं सुपेला एवं राधिका नगर क्षेत्र से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन चालक सुपेला अंडर ब्रिज मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचें।

इसी प्रकार सेक्टर की ओर से नेहरू नगर चौक की दिशा में आने वाले वाहनों के लिए अंडर ब्रिज मार्ग पर केवल दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। इस मार्ग पर स्कूल बस एवं चारपहिया वाहनों का आवागमन न करें, वे ओवर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करे ताकि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

अपील :- यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि मरम्मत कार्य स्थल पर अनावश्यक रूप से वाहन न रोकें, यातायात पुलिस एवं लगाए गए डायवर्सन/दिशा संकेतों का पालन करें तथा जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!